अमरोहा, फरवरी 14 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान समेत दूसरी व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू होंगी। 15 फरवरी से कला समेत पांच विषयों की परीक्षाओं के साथ आगाज भी हो जाएगा। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आगाज 15 फरवरी को अंग्रजी विषय की परीक्षा के साथ होगा। वहीं, 12वीं परीक्षा की शुरुआत फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा के साथ होगी। हालांकि मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दो दिन बाद शुरू होंगी। बोर्ड के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.