उरई, मार्च 19 -- जालौन। जालौन-बंगरा रोड पर रूरा सिरसा मंदिर के पास सोमवार को बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है। रेढ़र थाना क्षेत्र के कुंवरपुरा निवासी 45 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को बाइक से उरई आए थे। देर शाम जब वह वापस घर लौट रहे थे तो जैसे ही बाइक थाना क्षेत्र के रूरा सिरसा मंदिर के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी शशिप्रभा सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.