हाथरस, मार्च 21 -- हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा स्थित इंडस्ट्रीयल ऑयल डिपो में खड़े टैंकर में शॉट सर्किट से आग लग गई। आग की उठती लपटों को देख आस-पास के गांवों के लोग दहशत में आ गए। आग में टैंकर का चालक झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंच गई। यहां पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा में कोटा रोड पर मां गंगा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बसुंधरा एन्क्लेब निवासी राजकुमार अग्रवाल का इंडस्ट्रीयल ऑयल का डिपो है। यहां पर चलने वाले एक टैंकर को सादाबाद क्षेत्र गांव बैरू निवासी 26 वर्षीय सुमित पुत्र गिरिराज सिंह चलाता है। गुरुवार की दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.