मोतिहारी, अप्रैल 11 -- सुगौली , निज प्रतिनिधि। रक्सौल -सुगौली एन एच पर अमीर खां टोला के पास तेल टैंकर व पिकअप असंतुलित होकर अलग-अलग जाकर पलट गई। सुगौली से रक्सौल ओर जा रही तेल टैंकर व रक्सौल से सुगौली की तरफ आ रही केला लदी पिकअप दोनों एक दूसरे को बचाने में असंतुलित हो गयी। घटना में टैंकर सड़क से नीचे जाकर पलट गयी। वहीं पिकअप सड़क पर ही पलट गयी। जिससे थोड़े समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। वाहनों के पलटने की आवाज़ सुनते ही आस-पास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों गाड़ी के चालक व सहायक चालक को सुरक्षित गाड़ी के केबिन से बाहर निकाला। दोनों चालक व सहायक चालक को हल्की चोट आयी थी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से पलटे पिकअप को सड़क के एक किनारे करवा कर आवागमन चालू करवाया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.