भभुआ, जनवरी 3 -- पर्यटकों को बारिश में जलप्रपात के पास आने-जाने में मिलेगी सुविधा नेटवर्क सुविधा मिलने से होने लगी बात, थाना भवन का हो रहा निर्माण (पेज तीन) भगवानपुर। अधौरा प्रखंड के डुमरकोन-मसानी पथ के तेल्हाड़ कुंड के पुराने छलका के पास नया पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। सैलानी सुमन कुमार और संजीव गुप्ता ने बताया कि तेल्हाड़ कुंड छलका के पास नया पुल का निर्माण हो जाने से पर्यटकों को ईको पार्क में बारिश के मौसम में आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इससे कई गांवों की यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि छलका जर्जर हो गया है। बरसात के मौसम में जब छलका पानी में डूब जाता है तब वाहनों को इस पार से उस पार आने-जाने में दिक्कत होती थी। तेल्हाड़ कुंड के समीप टावर लगा दिए जाने से पर्यटकों को अब मोबाइल से बात करने की सुविधा भी मिलने...