लोहरदगा, अप्रैल 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज, लोहरदगा कोर कमेटी की बैठक रविवार को कोर कमेटी संयोजक प्रो शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रस्तावित 27 मई को होने वाली तेली सम्मेलन सह कमेटी चुनाव पर चर्चा करते हुए वैवाहिक माह होने के कारण उक्त तिथि को रद्द करने पर सहमति बनी। तेली सम्मेलन सह कमेटी का चुनाव अब जून 2025 के प्रथम सप्ताह में कराने पर सहमति बनी। कोर कमेटी की अगली बैठक की सूचना जल्द ही दे दी जाएगी। बैठक में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज साहू, लखपति साहू, बलराम साहू, विदेशी साहू, नन्दकिशोर साहू, मुन्ना, सत्यनारायण साहू, बिनोद साहू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.