मिर्जापुर, फरवरी 21 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज रेंज के बहुती कंपार्टमेंट नंबर दो के तेलीमार जंगल में शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने भ्रमण के दौरान जंगल में विलुप्त प्रजाति के पक्षी गिद्ध को मृत पाया। वन कर्मियों ने उसे पटेहरा वन चौकी पर ला कर पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिए। गिद्ध के मौत के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। रेंजर केके सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में जानकारी हो पाएगी। वन दरोगा महेंद्र सिंह वनरक्षक पिंटू लाल यादव, राजदीप व केसराज शुक्रवार को वन क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। जब वन कर्मियों की टीम बहुती कंपार्टमेंट नम्बर दो के तेलीमार जंगल में पहुंची तो एक स्थान पर गिद्ध मृत पड़ा था। वन कर्मियों ने उसे उठाकर पटेहरा वन चौकी पर ले गए। जहां पशु डॉक्टर संदीप कुमार सिं...