लखनऊ, अगस्त 18 -- तेलीबाग स्थित वरदानी हनुमान मंदिर के बाहर शनिवार देर रात तेज रफ्तार एसयूवी ने 10 लोगों को कुचल दिया। इनमें एक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में डूबे थे। सड़क किनारे भक्तों की लंबी कतार लगी थी। तभी तेलीबाग की तरफ से भाजपा का झंडा लगा आई तेज रफ्तार एसयूवी ने कई लोगों को कुचल दिया। चीख पुकार मचाते हुए लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। एसयूवी ड्राइवर को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने कार पीछे दौड़ा दी। आक्रोशित भीड़ ने एसयूवी का गेट खोलकर ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी आगे दौड़ा दी। इससे कई लोग कुचले गए। इसके बाद भाग निकला। पुलिसकर्मी और भीड़ ने पीछा कर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.