लखनऊ, सितम्बर 21 -- तेलीबाग के बलदेव विहार में बंदरों का उत्पात जारी है। शनिवार को एक बंदर ने एक महिला को सिर और हाथ में काटकर घायल कर दिया। महिला छत पर गमलों की सफाई कर रही थी। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन बंदर भाग गया। इससे पहले शुक्रवार को भी बंदर के काटने से एक महिला के घायल होने की खबर सामने आई थी। परिजन तुरंत महिला को अस्पताल ले गए। उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बलदेव विहार निवासी पंकज सिंह ने बताया कि पत्नी सोनिया सिंह दोपहर में छत पर लगे गमलों की सफाई कर रही थीं। तभी छत पर आए एक बंदर ने झपट्टा मार कर सिर पर काट लिया। सोनिया ने हटाने का प्रयास किया तो हाथ में भी काट लिया। पीड़िता के चीखने की आवाज सुनकर घर व पड़ोसी दौड़कर छत पर पहुंचे तो वो भाग गया। इससे एक दिन पहले भी बंदर ने बलदेव विहार में ही एक महिला को निशाना बनाया था। खरिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.