लखनऊ, दिसम्बर 21 -- पीजीआई कोतवाली क्षेत्र स्थित तेलीबाग, नेपालगंज के सामने रायबरेली रोड पर बने कट पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से परेशान और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस कट के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे दोबारा खोलने की मांग भी उठाई, लेकिन स्थानीय निवासियों ने इसका कड़ा विरोध किया। जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। नेपालगंज के रहने वाले जीबी थापा ने बताया कि तेलीबाग बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास बना कट बंद होने के बाद खरिका रोड व कुम्हारमंडी का ट्रैफिक गलत दिशा से आकर इसी कट के माध्यम से चारबाग की ओर जाता है, जो हादसों का बड़ा कारण बन रहा है। उन्होंने सड़क किनारे लगने वाली सब्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.