जमशेदपुर, मार्च 19 -- पोटका प्रखंड के तेलाइझर गांव के चाडरीपाट में सांस्कृतीक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां पिछले 51 वर्षों से यह सांस्कृतिक मेला सह कीर्तन पूजन किया जा रहा है। यहां पांच दिनों तक मेला लगेगा। बिजली की सुगम व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। मेले में हजारों की भीड़ उमड़ती है, पर पहाड़ पर होने वाले मेले के लिए बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण जनरेटर से ही काम चलाया जा रहा है। सरकार की तरफ से कोई भी मदद नहीं मिलने के कारण रोशनी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। रात्रि कीर्तन में रोशनी की कमी से परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम को चैतन्य समिति की ओर से आयोजित किया जाता है। समिति ने स्थानीय विधायक संजीव सरदार से बिजली की व्यवस्था करने की मांग की है। आयोजन समिति में प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.