देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी देवघर के तत्वावधान में बिहार एवं झारखंड के कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के लिए तेलहनी व दलहनी फसलों के उत्पादन तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर अटारी-पटना जोन 4 द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ.अंजनी कुमार निदेशक अटारी-पटना जोन 4 द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ.मोहम्मद मोनाबुल्लाह प्रधान वैज्ञानिक अटारी-पटना, डॉ.डीवी सिंह प्रधान वैज्ञानिक अटारी-पटना व डॉ.एम रंजना देवी सहायक प्राध्यापिका तिलका मांझी कृषि कॉलेज गोड्डा मॉजूद थे। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी देवघर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ.राजन कुमार ओझा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं संस्थान द्वारा उत्पादित सामग्री भेंट कर सबों को सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.