गुमला, फरवरी 5 -- रायडीह। तेलया युवा किसान क्लब द्वारा वार्षिक उत्सव सह किसान मेला का आयोजन पांच फरवरी को तेलया में आयोजित होगी। इसकी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष शशि उरांव ने दी।उन्होंने बताया कि इस किसान मेले का उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक खेती और आधुनिक खेती पद्धतियों की जानकारी देना है, ताकि किसान अपनी आय बढ़ा सकें और खेती को लाभकारी बना सकें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ किसानों को प्रशिक्षण देंगे तथा कृषि से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...