सीवान, अप्रैल 21 -- हसनपुरा। तेलकथू पंचायत के ग्राम तेलकथू और सुरुहुरीडीह में हिन्द ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। जहां संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार, जिला कार्यालय से रवि कुमार, ऑफिस असिस्टेंट सुमन कुमार क्षेत्रीय समन्वयक एवं संबंधित तेलकथू पंचायत से लगभग दो सौ जीविका दीदियां शामिल हुईं। महिला संवाद में जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक द्वारा शामिल सभी दीदियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.