सिमडेगा, अप्रैल 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। वीर शहीद तेलंगा खड़िया की पुण्यतिथि बुधवार को घोड़बहार में मनायी गई। शहर के घोड़बहार स्थित वीर शहीद तेलंगा खड़िया स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पाहन ने विधि-विधान से पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने वीर शहीद तेलंगा खडि़या की प्रतिमा पर मर्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य कार्यक्रम वीर शहीद तेलंगा खडि़या स्मारक समिति के तत्वावधान में किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मतियस कुल्लू ने की। इधर सांसद कालीचरण मुंडा ने भी वीर शहीद तेलंगा खडि़या के प्रतिमा पर मर्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी। सांसद ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए व अंग्रेज शोषकों के खिलाफ उनके विद्रोह और शहादत को सदैव याद रखा जाएगा। झारखंड की माटी के वीर सपूत को शत-शत नमन।वीर शहीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.