नई दिल्ली, जून 30 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने की संभावना पर बड़ा बयान दिया। पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पीणियों पर उन्होंने सोमवार को कहा कि ऐसे मामलों पर फैसला आलाकमान करेगा और किसी को भी अनावश्यक समस्या पैदा नहीं करनी चाहिए। वहीं, प्रयागराज में सांसद चंद्रशेखर आजाद को करछना जाने से रोकने पर बवाल करने वाले भीम आर्मी के कार्यकर्ता की धरपकड़ पुलिस ने तेज कर दी है। अब तक 51 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जो कार्यकर्ता कल उत्पात मचा रहे थे। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए सोमवार की टॉप-5 न्यूज...NDA के लिए गुड न्यूज: महागठबंधन से ओवैसी की आस टूटी, तीसरा मोर्चा बनाएगी AIMIM बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए अच्छी खबर आई है। त...