गुमला, मार्च 22 -- गुमला, प्रतिनिधि। तेलंगाना टनल हादसे में फंसे श्रमिकों का करीबन एक महीने गुजर जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों अब हतोत्साहित हो गये है। इधर शुक्रवार को श्रम अधीक्षक पुनीत कुमार मिंज रायडीह के कोभी टोली,घाघरा ब्लॉक खम्भिया कुम्भा टोली,गुमला के तिर्रा व पालकोट के नकटी टोली के रहने वाले श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की। और उन्हें कल्याणकारी योजना से लाभान्वित करने का भरोसा दिलाया। डीसी ने निर्देश पर तेलंगाना टनल में फंसे जिले के श्रमिकों के परिजनों से मिलने पहुंचे श्रम अधीक्षक ने उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। डीसी ने संबंधित प्रखंडो के बीडीओं को प्रभावित परिवारों को मुलाकात कर सहयोग करने को कहा। करीबन महीने भर तेलंगाना अपनों की इंतजार के बाद मायूस मन से लौटे परिजन अब विचलित हो रहे है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.