नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा। शहर के कनव चौहान ने इंडियन गोल्फ यूनियन की तेलंगाना गोल्फ चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में देशभर के 50 से अधिक गोल्फरों ने दमखम दिखाया। नोएडा गोल्फ कोर्स के कनव ने चार दिनों का खेल 275 शॉट में खत्म किया। पहले दिन कनव ने 70 शॉट खेलकर 18 होल पूरा किया। दूसरे दिन इस खिलाड़ी ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 69 शॉट में 18 होल का खेल समाप्त किया। तीसरे दिन उन्हें 18 होल पूरा करने के लिए 70 शॉट खेलने पड़े। आखिरी दिन कनव का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने चौथे दिन 66 शॉट में 18 होल पूरे किए। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले गोल्फर ने 270 शॉट में खेल समाप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली रणवीर मित्रू ने 272 शॉट में 72 होल पूरे किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...