नई दिल्ली, जुलाई 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। तेंलगाना में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के विरोध में पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा भाजपा नेतृत्व ने स्वीकर कर लिया है। हालांकि, पार्टी ने राजा सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को नकार दिया है। हैदराबाद के गोशामहल सीट से भाजपा के टिकट पर चुने गए राजा सिंह ने तेलंगाना के अध्यक्ष के चयन की आलोचना करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के रूप में रामचंद्र राव की संभावित नियुक्ति से नाराज राजा सिंह ने 30 जून को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को एक पत्र लिखा था। राजा सिंह ने कहा था कि यह निर्णय पार्टी के लाखों सदस्यों के लिए बेहद निराशा की बात है और इसे उनका त्यागपत्र माना जाना चाहिए। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व द...