लखनऊ, जनवरी 9 -- -बुद्ध थीम पार्क से कौशांबी की ऐतिहासिक पहचान को मिलेगा वैश्विक विस्तार: जयवीर -22.93 करोड़ रुपए की लागत से 11 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो रहा थीम पार्क लखनऊ, विशेष संवाददाता। कौशांबी की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी। कौशांबी में बनने वाले बुद्ध थीम पार्क को तेलंगाना के नागार्जुन सागर स्थित बुद्धवनम की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इस थीम पार्क में ध्यान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी अनेक सुविधाएं प्रस्तावित हैं। पार्क में विभिन्न मुद्राओं जैसे, धर्मचक्र मुद्रा, अभय मुद्रा, भूमि स्पर्श मुद्रा आदि पर आधारित एक ध्यान केंद्र स्थापित किया जाएगा। परियोजना का प्रमुख आकर्षण बुद्धचरित वनम होगा, जिसमें भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा (जन्म से महापरिनिर्वाण तक) को मूर्तियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। कोसम इनाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.