इंदौर, फरवरी 2 -- इंदौर शहर में 38 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला ने लव जिहाद और रेप का केस दर्ज नहीं होने पर यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। महिला की स्थिति खराब बताई जा रही है। वहीं पीड़ित महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपनी पूरी व्यथा लिखी है। जानकारी के अनुसार खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने जहर खा लिया।  महिला ने बताया कि वह लसूडिया थाना क्षेत्र में एक बुटीक चलाती है। कुछ समय पहले जब वह खजराना थाना क्षेत्र में रहती थी तो पति के छोड़कर चले  जाने के बाद घर का खर्च चलाने के लिए उसने किराए पर एक कमरा दिया था। किराएदार ने तब अपना नाम लकी बताया था। धीरे-धीरे उसने मकान मालकिन को अपने झांसे में ले लिया और उससे शादी का वादा कर बैठा। लकी ने 38 वर्षीय महिला से सं...