पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।गुलाबबाग तेरापंथ महिला मंडल की ओर से जैन भवन गुलाबबाग में एक दिवसीय सर्वाइकल कैंसर परामर्श सह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शुरुआती जांच के महत्व को समझाना था। शिविर में डॉ. विभा झा, डॉ. ए.के. सिन्हा, डॉ. सिपिका, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. रुचि सौम्या, डॉ. प्रियंका झा और डॉ. प्रियंका सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यदि शुरुआती चरण में नियमित जांच कराई जाए तो इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। मौर्या पैथोलॉजी के डॉ. ए.के. सिन्हा के नेतृत्व में उनकी टीम ने कुल 90 महिलाओं के सैंपल की जांच की। महिला मंडल के प्रयास से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की अधिक संख्या में जांच कराई गई। डॉ. रुचि सौम्या, डॉ. प्रिया सिंह और डॉ. प्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.