किशनगंज, जुलाई 9 -- किशनगंज । एक संवाददाता अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार समृद्धि राष्ट्र योजना के अंतर्गत मंगलवार को सदर अस्पताल में किशनगंज तेरापंथ महिला मंडल द्वारा दो व्हील चेयर दान में दिया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के साथ किया गया। जिसके बाद अध्यक्ष संतोष देवी दुग्गड ने सभी का अभिनंदन- स्वागत किया। सदर अस्पताल के डॉक्टर रहमान हुसैन के द्वारा दोनों व्हीलचेयर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने महिला मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मरीजों की मदद के लिए व्हीलचेयर देने को प्रेरणादायक कदम बताया। मंडल के निस्वार्थ कामों की सराहना की। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष संतोष देवी दुग्गड के साथ उपाध्यक्ष मंजू देवी दफ्तरी,मंत्री ममता दुग्गड, मीडिया प्रभारी स्वाति दफ्तरी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.