एटा, जून 29 -- गांव मेंहनी के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पीआरडी जवान के गंभीर घायल होने पर आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। आगरा में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। थाना पिलुआ के गांव कुतुबपुर निवासी ओसान सिंह (50) पुत्र रामचंद्र शनिवार रात को तेरहवीं में शामिल होने के लिए जिला अलीगढ के गांव लक्ष्मणपुर जा रहे थे। थाना मारहरा के गांव मेंहनी के पास पहुंचे। वही पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार पीआरडी जवान के गंभीर चोट आने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। मारहरा पुलिस के अनुसार पीआरडी जवान की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। आगरा में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। अन्य सड़क हादसों में चार लोग घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.