संवाददाता, अगस्त 30 -- यूपी में कानपुर के चकेरी कैंट में पत्नी के चौथी के बाद न आने से मानसिक तनाव के चलते युवक ने पत्नी से फोन पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार उनकी शादी डेढ़ माह पहले ही हुई थी। मृतक के कान में इयरबड्स लगा हुआ था और आखिरी कॉल पत्नी के नंबर की थी। वहीं परिजनों ने जब युवक के आत्महत्या करने की सूचना दी तो पत्नी ने कहा कि तेरहवीं की तारीख बता देना, वह आ जाएगी। कैंट के संजय नगर खलवा निवासी 28 वर्षीय विजय मेस्टन रोड स्थित कपड़े की दुकान में काम करता था। परिवार मे बड़े भाई सूरज और अजय हैं। चचेरे भाई सत्यवीर ने बताया कि डेढ़ माह पहले विजय की शादी आजमगढ़ के मलिकपुर गांव निवासी शालू के साथ हुई थी। 21 जुलाई को शालू के परिजन उसे चौथी में विदा करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.