मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्टेट पहुंचकर प्रदर्शन लालगंज तहसील के तेंदुआ खुर्द गांव के ग्रामीणों की गिरफ्तारी पर विरोध जताया। सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी अजीत को पत्रक सौंप मामले की जांच कराने और महिलाओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की। सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दिये बगैर शनिवार को तेन्दुआ खुर्द गांव के जंगल में अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग के कर्मियों ने पुरूषों के अलावा महिलाओं को मारापीटा और दुर्वव्यवहार किया। दो दर्जन से अधिक लोगों को जमीन पर पट्टा दिया गया है। वनकर्मियों ने आदिवासियों (कोल) की फसल रौंद दिए। इस मामले में वन विभाग के कर्मी की तहरीर पर 7 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तेन्दुआ खुर्द ग...