धनबाद, जून 16 -- सिजुआ। तेतुलमारी कोलियरी के जीरोशीम कॉलोनी, सुभाष नगर व पांडेडीह चंन्दौर बस्ती आदि जगहों के बिजली की समस्याओं से काफी परेशान है। बिजली की लो व हाइ वोल्टेज की समस्या लगातार बनी रहती है। कॉलोनी के राजेश सिंह, मुन्ना सिंह व लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस उमस भरी गर्मी में लोगों को जीना मुहाल हो गया है। किसी भी वक्त हाई वोल्टेज होने से घर का बल्ब, पंखा, फ्रीज आदि खराब हो जाता है तो कभी लो होने से किसी काम का नहीं रहता है। यहां तक की लोगों के समक्ष पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। लो वोल्टेज होने से मोटर पंप भी नहीं चल पाता है। जिससे पानी भी कम मिलता है। यह समस्या एक सप्ताह पूर्व से उत्पन्न हुआ है। कहा कि इस समस्या को लेकर कोलियरी प्रबंधन को भी अवगत कराया गया है। लेकिन सिर्फ आश्वासन देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.