आरा, दिसम्बर 3 -- पीरो, संवाद सूत्र। कृषि और सांख्यिकी विभाग के निर्देश पर पीरो प्रखंड की अमई पंचायत के तेतरडीह गांव में फसल कटनी का प्रयोग किया गया। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतीश मौर्या और नोडल अफसर अमित कुमार मौजूद थे। नोडल अफसर अमित कुमार ने बताया कि फसल कटनी से धान की गुणवत्ता का आकलन होता है और किसानों को धान की बिक्री करने और आय का अनुमान लगाने में परेशान नहीं होती है। साथ ही प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई भी फसल कटनी के परिणाम स्वरूप होती है। अमई पंचायत के तेतरडीह गांव में संजय सिंह के खेत में फसल कटनी के दौरान 74 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान का उत्पादन पाया गया। मौके पर किसान मुन्ना सिंह, विंध्याचल सिंह और अशोक सिह भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.