छतारी (बुलंदशहर), सितम्बर 5 -- यूपी के बुलंदशहर में हादसा हो गया। खुर्जा-छतारी मार्ग पर गांव बान में तेज हवा से एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया। नीम के पेड़ के नीचे बाइक पर बैठकर एक युवक परिवार वालों का इंतजार कर रहा था। पेड़ गिरने से वह उसकी नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव बनैल निवासी नीरज शर्मा 48 वर्ष पुत्र अजीत पाल शर्मा दिल्ली में सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार को वह अपनी ननिहाल गांव सरभन्ना जाने के लिए गांव बान में सड़क किनारे खड़े होकर मां ज्ञानवती, मौसी रानी देवी का इंतजार कर रहे थे। अचानक तेज हवा चलने से नीम का पुराना पेड़ उखड़कर गिर गया। पेड़ गिर जाने से नीरज शर्मा उसके नीचे दब गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.