बांदा, मई 30 -- बांदा। तेज हवा चलते ही शहर के साथ ग्रामीणों में बत्ती गुल हो गई। बारिश थमने के करीब घंटेभर बाद बहाल हो पाई। वहीं, शहर क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे ही मर्दननाका में राजीव गांधी महाविद्यालय के पास रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे क्षेत्र की बिजली गुल रही। फाल्ट होने के चलते पीली कोठी पावर हाउस ब्रेकडाउन लेते हुए मेन सप्लाई होल्ड की गई। काफी मशक्कत के बाद बिजली विभागकर्मी फाल्ट को खोजकर सही कर पाए। दोपहर करीब सवा एक बजे मार्केट ट्रांसफार्मर में मरम्मत के लिए महेश्वरी देवी फीडर शटडाउन पर लिया गया। इससे फीडर से जुड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई। करीब तीन बजे बलखंडीनाका वाले ट्रांसफार्मर का लक जल गय, जिसे ठीक करने में आधा घंटा से ज्यादा वक्त लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.