नई दिल्ली, मई 29 -- झारखंड में मानसून आने की आहट से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। रांची सहित राज्य में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बारिश होगी। इसके बाद बादल हल्के होंगे और तीन दिन के बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक वृद्धि होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रांची समेत संताल और कोल्हान में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य में मानसून समय से पहले आ सकता है। मानसून राज्य के पड़ोस स्थित ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग समेत देश के पूर्वोत्तर राज्यों में कायम हो चुका है। इसके अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.