संभल, मई 3 -- जनपद में शुक्रवार की सुबह अचानक से मौसम ने करवट ली। भोर के समय आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज़ आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में इस बदलाव से गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली और दिनभर ठंडी हवाओं और बादलों की छांव ने मौसम का खुशनुमा हो गया। जिससे तापमान में गिरवाट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26. 2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनपद में बीते कई दिनों से गर्मी से लोग परेशान थे। गर्मी से राहत पाने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे थे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। शुक्रवार की सुबह में आचनक मौसम का मिजाज बदल गया और सुबह से ही आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। सुबह में हुई बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं तापमान में गिरावट आई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.