अररिया, मई 7 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। जिले में पिछले कई दिनों से जिले में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप के साथ भीषण गर्मी तो कभी तेज हवा के साथ बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है। पिछले एक सप्ताह में ही कई बार तेज हवा के साथ बारिश हो चुकी है। इससे खेत और खलिहानों में रखे मक्का फसल को काफी नुकसान पहुंचा है जबकि दलहन फसल मूंग और जूट को काफी फायदा हो रहा है। मौसम के बदले मिजाज के बीच सोमवार की रात जिले के अलग अलग इलाकों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। मेघ गर्जन के साथ आई तेज हवा ने शहर से लेकर गांव तक तबाही मचाई। जिले के अलग अलग जगहों पर टीन के छप्पर उड़ गए। टीन के छप्पर उड़ जाने के कारण लोगों गरीब तबके के लोग फिलहाल छत विहीन हो गए। वहीं तेज हवा के कारण जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.