अमरोहा, जनवरी 29 -- जनपद में गुरुवार सुबह से आसमान में तेज हवा के साथ बादल उमड़ रहे हैं। बारिश की संभावना बनी है। गरज के साथ छीटें भी पड़ सकते हैं। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। फिलहाल मौसम ठंडा हो गया है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर मौसम के बदले मिजाज को देखकर सरसों व आलू उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि सरसों की फसल धीरे-धीरे पकने लगी है। यदि तेज हवा के साथ बारिश होती है तो सरसों की फसल गिरने से किसानों को भारी नुकसान होगा। उत्पादन में गिरावट आएगी। वहीं आलू की फसल भी तैयार हो चुकी है। बारिश होती है तो आलू की फसल को भी नुकसान होगा। जिले में आलू की खुदाई का कार्य शुरू होने वाला है। जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.