गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में लगातार बीते एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। रविवार सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में निकली धूप के कारण उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह दस बजे तक आसमान में हल्की बादल छाए रहे। इस दौरान ठंडी सुहावनी हवाएं भी चली। मौसम खुशमिजाज होने के कारण लोग वीकें पर घरों से बाहर निकले। 11 बजे के बाद निकली धूप के कारण एकदम से हवा रूक गई। इस कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जत...