रामपुर, मई 5 -- तेज हवा और बारिश होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। हाईटेंशन लाइनों में आए ब्रेक डाउन के कारण दोपहर के बाद कई गांवों की बिजली गुल हो गई। रविवार के दिन दोपहर के बाद अचानक मौसम खराब हो गया। आकाश में काले बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। हालाकिं, इस दौरान भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र जैसे समोदिया, मिलककाजी, सोनकपुर, मधुपुरा, खरीदिया, रूस्तमनगर छपर्रा आदि गांवों की बिजली सप्लाई ठप रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...