अमरोहा, फरवरी 15 -- जिले में मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार स्थिति अगले दो दिनों तक ऐसी ही बनी रहेगी। तापमान में गिरावट संग 19 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार सुबह से जिले में मौसम की चाल बदली नजर आई। आसमान में घने बादल छा गए। धूप नहीं खिलने से मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम के बदले मिजाज को देख सरसों उत्पादक किसानों की नुकसान को लेकर चिंता बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अमरोहा समेत मेरठ, मुरादाबाद, बरेली व आगरा जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 17 व 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी में सुबह व रात के समय हल्का कोहरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.