बागपत, जनवरी 24 -- बागपत। बारिश के बाद शनिवार को शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। आलम यह रहा कि दिनभर 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चली, जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहे। सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन शीतलहर कांटे की तरह चुभती रही। जिसके चलते धूप भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं दिला सकी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज हुआ। गत दिवस जिलेभर में बारिश हुई थी। जिससे ठंड में इजाफा हो गया था। शनिवार को लोग सोकर उठे, तो मौसम साफ नजर आया। सुबह सवेरे ही धूप निकल आई। लोगों को लगा कि मौसम अच्छा रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने लगी। जो तेज धूप में भी सुई की तरह चुभ रही थी, जिसके चलते लोगों की कंपकंपी छूटी रही। ठंड़ से बचने के लिए अधिकतर लोग घरों में दुबक...