बहराइच, मार्च 4 -- मिहींपुरवा। पछुआ हवाओं ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। तेजी से चल रही पछुआ हवाएं फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। खासतौर से गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम 15 डिग्री रिकार्ड किया गया है। हवाएं 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हैं। रबी की फसल में अब तक किसानों के अनुकूल कुछ भी नहीं रहा है। मार्च में ही शुष्क हवाएं चलने लगीं। ऊपर से तेजी से बढ़ रहा तापमान और हालात को बिगाड़ रहा है। तापमान बढ़ने और हवाओं की वजह से खेत की नमी तेजी से सूख रही है। इसकी वजह से गेहूं की फसल के उपज कम होने के आसार बढ़ गए हैं। इस समय सरसों और गेहूं के दानों की परिपक्व होने की अवस्था हैं। तापमान बढ़ने की वजह से खेत की नमी तेजी से सूख रही है। खेत की नमी गायब होने की वजह स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.