प्रयागराज, मई 6 -- पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। मंगलवार को बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम में नमी के चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। नौ से 11 मई तक मौसम साफ रहने और 12 को बादल छाए रहने के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.