नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- राजधानी दिल्ली के मौसम पर अगले दो दिनों के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी और हवा की गति भी थोड़ा तेज होगी। इससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और धूप खिली रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा। यह सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम है। पालम इलाके में दिन का तापमान सबसे कम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली के मौसम पर प्रभाव दिखे...