गिरडीह, जनवरी 29 -- खोरीमहुआ। खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के गुंडरी मोड़ के पास बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलहरा नैकाडीह निवासी रंजन यादव पिता-स्व. रामेश्वर यादव, उम्र लगभग 27 वर्ष, बुलेट मोटरसाइकिल (संख्या JH09H 3631) से घोड़थम्भा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को रेफरल अस्पताल धनवार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना से आक्रोशित स्थानी...