निज संवाददाता, मार्च 5 -- बिहार के नालंदा जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। हादसे में भोजपुरी गायक धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। धर्मेंद्र अपने दोस्तों के साथ जा रहे थे। हादसे में स्कॉर्पियो सवार उनके दो दोस्त भी घायल हो गए। यह हादसा इस्लामपुर के खेदनबिगहा गांव के पास मंगलवार रात को हुआ। बताया जा रहा है कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पलट गई। घायलों में एक कोबिल गांव निवासी जितेंद्र कुमार और खेदनबिगहा का युवक शामिल है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस्लामपुर से मुरगांव जाने वाली सड़क पर कुत्ते को बचाने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। स्कॉर्पियो पर भोजपुरी गायक और उनके कई दोस्त सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.