मुंगेर, मार्च 8 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के दौलतपुर स्थित आदित्य विजन के समीप शुक्रवार को मुंगेर से जमालपुर आ रही तेज रफ्तार में ट्रक वाहन चालक ने एक युवक को धक्का मार घसीट दिया है। इस सड़क हादसा में युवक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दौलतपुर पशुपालन गली निवासी कृष्णानंद पंडित का पुत्र आशीष कुमार है। घटना की सूचना मिलते ही आदर्श थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची, तथा घायल को पीएचसी जमालपुर इलाज के लिए ले गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे आशीष कुमार दौलतपुर गुमटी से घर लौट रहा था। तभी मुंगेर की ओर से तेज गति से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे आशीष सड़क पर गिर पड़ा, तथा वाहन की गति में धसीटा गया। इस दौरान आशीष का एक पैर कुचलने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.