रामपुर, फरवरी 10 -- बिलासपुर-स्वार मार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भेड़ों के झुंड को रौंद दिया। हादसे में 30 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह भेड़ें लापता बताई जा रही हैं। दुर्घटना से भेड़ पालकों को करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। थाना टांडा क्षेत्र के धमोरा मुस्तहकम निवासी विकास व जितेंद्र पुत्रगण हुकुम तथा काशीपुर निवासी हुकुम सिंह पशुपालन कर जीवनयापन करते हैं। भेड़ पालक रविवार को भेड़ों को चारा चुगाने के लिए बिलासपुर क्षेत्र के जंगल गए थे। लौटते समय रात हो जाने पर रजानगर की पुलिया के पास कुछ देर आराम के लिए रुक गए। इसी दौरान भेड़ें तितर-बितर हो गईं। बताया गया कि इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने सड़क पर फैली भेड़ों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाह...