लातेहार, फरवरी 11 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बजाज शो रूम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे तीन लोग घायल हो गये है। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 1 बजे मेदिनीनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने प्रखंड क्षेत्र के बजाज शोरूम के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार धक्का मार दी। इस दुर्घटना मे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये। बाइक चला रहे फुलेश्वर यादव का एक पैर टूट गया है। जबकि प्रभावती देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी है। वही अंकुश कुमार को हल्की चोट लगी है। सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वासथ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। जिसमे गंभीर रूप से घायल प्रभावती देवी व फुलेश्वर यादव को रांची रिम्स...