दरभंगा, फरवरी 12 -- बिरौल। बिरौल-गंडोल मुख्य सड़क (एसएच-17) पर बुधवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीनों किशोरों को कुचल दिया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को सुपौल बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बड़गांव थाना क्षेत्र के अखतवाड़ा गांव निवासी कैलाश सहनी के पुत्र अंकित कुमार (17), श्री सहनी के पुत्र पंकज कुमार सहनी (17) और जीवन सहनी के पुत्र विवेक कुमार (16) के रूप में हुई है। तीनों किशोर होमगार्ड जवान बैजनाथ सहनी की बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सुपौल बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.