रांची, मई 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के करमटोली के पास तेज स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस घटना में बुलेट बाइक सवार इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात की है। मृतक का नाम अब्दुल अहद है और हिंदपीढ़ी सेंट्रल स्ट्रीट का रहने वाला था। वह बंगलोर में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। वहीं घायल हर्ष कुमार चर्च रोड का रहने वाले हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद लालपुर थाने की पुलिस ने स्कार्पियो सवार संदीप मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। लालपुर थानेदार रूपेश कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज भी निकाला जा रहा है। मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया गया है। मृतक शहर के गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.