मधुबनी, नवम्बर 15 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी से उच्चैठ जानेवाली मुख्य पथ के पशुपतिया गाछी के निकट तेज रफ्तार में रही एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक ही बाइक पर सवार रहे चारो व्यक्ति सड़क के दोनों किनारे फेंकाकर घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया गया। घटना शुक्रवार की संध्या करीब नौ बजे की बताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पल्सर गाड़ी पर चार लोग सवार होकर उच्चैठ की ओर से आ रहे थे। तेज गति में रही बाइक पशुपतिया गाछी के पीपल पेड़ के निकट पुलिया पार करते समय अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष श्वि शरण साह ने बताया कि इस संबन्ध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। अनुमंडल अस्पताल में भी घायलों का इंट्री नहीं है। लोग...