लखीमपुरखीरी, नवम्बर 25 -- धौरहरा, संवाददाता। मंगलवार सुबह घर से निकल कर मंदिर जा रहे बाइक सवार अधेड़ को सिसैया ढखेरवा हाइवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी धौरहरा भेजा वहीं वाहन कब्जे में ले लिया। मोहल्ला अमृतपुरम नगर पंचायत धौरहरा निवासी 55 वर्षीय मुन्ना त्रिवेदी मगंलवार सुबह करीब आठ बजे स्कूटी से रामबाटिका धाम जा रहें थे, सिसैया ढखेरवा हाइवे के रामबट्टी चौराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी स्कूटी को ठोकर मार दी। पुलिस ने वाहन चालक बबलू पुत्र अली हुसैन निवासी मिहींपुरवा को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.